The Importance of User Experience in App Development: Tips for Creating Engaging Apps

भगवान कृष्ण से जुड़ी 10 रोचक बातें

0 minutes, 4 seconds Read

दोस्तों आप सभी को श्री कृष्ण जी के बारे में तो मालूम ही होगा। खासकर अगर आपने महाभारत देख रखी है, तब तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आप श्री कृष्ण जी के बारे में सब कुछ जानते हैं। लेकिन हम आपको बता दें, कि ऐसी कुछ बातें हैं जो आपको अभी तक श्री कृष्ण जी के बारे में नहीं पता है। वैसे भी श्री कृष्ण जी इतने ज्यादा महान है, कि आप उनके बारे में जितना ज्यादा जानन की कोशिश कर ले लेकिन आप कभी भी उनके बारे में नहीं जान पाएंगे। क्योंकि वह है ही इतने ज्यादा महान कि उनके बारे में शायद ही किसी मनुष्य को ज्ञान होगा। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको श्री कृष्ण जी से जुड़ी 10 ऐसी रोचक बातों के बारे में बताने वाले हैं, जो शायद ही आपने आज से पहले कभी सुनी होगी तो चलिए आगे बढ़ते हैं शुरू करते है।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?

हिंदू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन श्री कृष्ण जी की बड़ी विधि विधान से पूजा की जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दिन ही मथुरा में श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। अगर बात करें कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाया जाता है, तो हम आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, इस दिन लोग ज्यादातर महिलाएं व्रत रखती हैं, और शाम के समय Shri Krishna Chalisa करती हैं, जिससे कि उन्हें श्री कृष्ण जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आपको भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण जी की पूजा विशेष तौर पर करनी चाहिए।

भगवान कृष्ण से जुड़ी 10 रोचक बातें

1: आप सभी को अभी तक यह लगता होगा कि श्री कृष्ण जी का रंग सांवला या फिर काला था, क्योंकि आप बचपन से ही यह बात सुनते आए हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि असल में भगवान श्री कृष्ण जी का रंग मेघश्यामल था।

 

2: आपको यह बात भी जानकार हैरानी होगी कि श्री कृष्ण जी की परदादी का नाम मारिषा और सौतेली मां यानी कि रोहिणी जो कि बलराम की मां थी जो की नाच जाति की थी।

 

3: हम आपको बता दें कि यशोदा माता के गर्भ से जन्मी पुत्री को आज के समय में हम विंध्यवासिनी देवी के नाम से पूजते हैं।

 

4: अपने अंत के दिनों को छोड़कर कभी भी श्री कृष्ण जी ने द्वारिका में 6 महीने से अधिक का समय व्यतीत नहीं किया है।

 

5: श्री कृष्ण जी के शरीर से एक मादक गंध निकलती थी, जिसे कि वह युद्ध के दौरान छुपाने का बहुत ही ज्यादा प्रयास करते थे।

 

6: राधा जी के साथ-साथ राधा जी की 8 सखियां यानी की अष्ट सखियां भी श्री कृष्ण जी की प्रेमिका थी।

 

7: श्री कृष्ण और द्रौपदी के बीच का संबंध बहुत ही ज्यादा निराला था, श्री कृष्ण जी द्रौपदी को अपनी बहन के समान ही मानते थे, और बहन समान प्रेम करते थे।

 

8: भगवान श्री कृष्ण जी के धनुष का नाम शारंग और मुख्य आयुध चक्र का नाम सुदर्शन चक्र था।

 

9: श्री कृष्ण जी की दो बुआ थी, एक कुंती और दूसरी सूतासुभा। कुंती माता के पांच पुत्र थे, जो की पांडव थे, और सूतासूभा का पुत्र शिशुपाल था।

 

10: श्री कृष्ण जी की तीन बहन थी, एक एकांगा, दूसरी द्रौपदी, और तीसरी सुभद्रा।

Conclusion

तो आज आपने श्री कृष्ण जी के बारे में 10 ऐसी रोचक बातों के बारे में जाना है, जो बहुत ही कम लोगों को या फिर ना के बराबर लोगों को ही पता है। लेकिन यह बात सभी को पता है, कि अगर आप श्री कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए श्री कृष्ण जी की पूजा करते हैं, तो श्री कृष्ण जी आपसे जरूर प्रसन्न होते हैं, इसलिए आपको श्री कृष्ण जी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न जरूर करना चाहिए।

webvk.in

Similar Posts